रायगढ़ा, 27 मार्च। मुनिगुड़ा में “ जैविक खेती” पर एक महत्वपूर्ण चार दिवसीय वर्कशॉप 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। “ जैविक खेती” वर्कशॉप का आयोजन “आशा” ,- (अलाइस फॉर स टेनेबल एंड होलिस्टिक एग्रीकल्चर) द्वारा किया जा रहा है, जिसे किसान स्वराज गठबंधन” के नाम से भी जाना जाता है।
‘किसान स्वराज गठबंधन’ किसानों के अधिकार और आजीविका विषय पर देश भर में जागरुकता और प्रशिक्षण देता है। इसके अलावा, कृषकों की आय को सुरक्षित करना, खेती में पयावरणीय स्थिरता, खेती में प्राकृति संसाधनो का इस्तेमाल औऱ नागरको के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन जैसे मुद्दें भी ‘किसान स्वराज गठबंधन’ के मुख्य उद्देश्यों में शामिल हैं। “ जैविक खेती” पर वर्कशॉप 31 मार्च को संपन्न होगा।
हाल ही में, इससे पहले अहमदाबाद में आयोजित नवम्बर 2018 में “किसान स्वराज सम्मेलन” में जीविक कृषि से सम्बन्धित विभिन्न विषयो को युवाओ के बीच रखा गया था। जिसका मकसद युवाओ में कृषि सम्बन्धी रूचि को बढ़ानाथा। |
कल यानी 28 मार्च शुरू होने वाले कार्यक्रम में भी ओडिशा के रायगढ़ा जिले के मुनिगुड़ा में इसलिए चुना गया है ताकि स्थानीय “कोंध आदिवासी समुदाय” का युवा वर्ग भी जैविक कृषि से रूबरू हो सके| इस जगह पर पहुंचने के लिए हावड़ा, रायपरु, भवुनेवर और विशाखापत्तनम से बहुत सारी रेल गाड़ियां उपलब्ध है। इस कार्यक्रम में भाग लेने औऱ अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी ई-मेल (asha.kisanswaraj@yahoo.in ) द्वारा संपर्क कर सकते हैं या वेबसाइट http://www.kisanswaraj.in/ पर देख सकते हैं।