प्रियंका गांधी का यूपी में आज से चुनावी दौरा, 29 मार्च को अयोध्या में रोड शो

  • लखनऊ एयरपोर्ट से कार से अमेठी जाएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
  • आज अमेठी औरकल रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

“कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। वह आज राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान भी शुरू करेंगी। प्रियंका आज लखनऊ होते हुए अमेठी जाएंगी। वे इसके बाद गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी फिर शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी।“

लखनऊ, 27 मार्च।  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तरप्रदेश के तीन दिन के दौरे पर बुधवार को लखनऊ पहुंचीं। यहां से वह अमेठी जाएंगी। बुधवार को वे अमेठी और फिर गुरुवार को रायबरेली में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 29 मार्च को प्रियंका अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करके रोड शो करेंगी।

अमेठी के एएच इंटर कॉलेज में प्रियंका कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही, कुछ संगठनों के लोगों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। प्रियंका रात्रि विश्राम रायबरेली में करेंगी। 28 मार्च की सुबह रायबरेली में प्रियंका कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। दिन भर वह कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ मीटिंग करेंगी। उनका रात्रि विश्राम यहीं होगा।

29 मार्च को वह अयोध्या के लिए रवाना होंगी। अयोध्या में वह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेंगी। इस दौरान उनका रोड शो भी होगा। दो जगह नुक्कड़ सभा को संबोधित भी करेंगी। प्रियंका गांधी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना भी करेंगी। इस दौरान उनका संतों से भी मिलने का कार्यक्रम है। शाम 7 बजे प्रियंका अयोध्या से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। रात्रि 9.50 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

गंगा यात्रा के बाद अब रामनगरी में प्रियंका

प्रियंका गांधी वाड्रा ने 18 मार्च को प्रयागराज के मनैया घाट से गंगा यात्रा की शुरूआत की थी। इस दौरान प्रियंका ने सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए भाजपा को घेरने के लिए बड़े हनुमान की पूजा अर्चना की तो अक्षयवट के दर्शन किया। प्रियंका ने बोट यात्रा कर मंदिर से लेकर मजार पर गई थी। अब प्रियंका रामनगरी अयोध्या का दौरा करेंगी। वे हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना करेंगी। कांग्रेस शासन काल में ही अयोध्या में राम मंदिर का ताला खोला गया, वहीं बाबरी विध्वंस भी कांग्रेस शासन काल में हुआ। 2016 में राहुल गांधी ने अयोध्या का दौरा किया था। अब प्रियंका सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेलकर वोट में सेंधमारी करने की कोशिश में हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *