12 टीमों का हो सकता है अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप:जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान की एंट्री; एक मैच की टेस्ट सीरीज के भी पॉइंट्स जुड़ेंगे

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का अगला साइकल मौजूदा 9 टीमों के बजाय 12 का हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने संकेत दिए हैं कि 2029-31 के WTC में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को शामिल करने की तैयारी है। इसके लिए एक बड़ा बदलाव यह भी हो सकता है कि एक टेस्ट की सीरीज को WTC के पॉइंट्स में शामिल किया जाए। इस फैसले पर अगले महीने बाली में होने वाली ICC बैठकों में निर्णय आने की उम्मीद है।

मौजूदा WTC 2019 से 9 टीमों के साथ खेला जा रहा है। हर टीम दो साल में 6 टेस्ट सीरीज खेलती है। 3 घर में और 3 विदेशी जमीन पर। अभी WTC सीरीज में कम से कम 2 टेस्ट होना जरूरी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *