10 नंबर की वेस्टइंडीज से हारी रैंकिंग टॉपर टीम इंडिया:351 रन का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई, राहुल की सेंचुरी बेकार गई

क्रिकेट वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर मौजूद वेस्टइंडीज ने रैंकिंग टॉपर भारत को 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में भारत 351 रन का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर सका। वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर जीत हासिल की। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले टीम ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 328 रन चेज किए थे।

भारत ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 92 रन की पारी खेली। उन्होंने बतौर ओपनर वनडे में 10 हजार रन पूरे किए। ऋतुराज गायकवाड ने 57 रन बनाए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *