सेंचुरियन टेस्ट- बांग्लादेश पहली पारी में 91 रन पर ऑलआउट:रबाडा और यानसन ने 3-3 विकेट लिए; जवाब में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 88/1

सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर समेट दिया। मार्को यानसन और कगिसो रबाडा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि एनरिक नॉर्त्या को 2 विकेट मिले।

जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में 1 विकेट पर 88 रन बना लिए। टीम अब बांग्लादेश से सिर्फ 3 रन पीछे है।

4 घंटे देरी से शुरु हुआ मैच

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में सोमवार को बारिश के कारण मुकाबला करीब 4 घंटे की देरी से शुरू हुआ। साउथ अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेश की टीम 33.3 ओवर ही खेल सकी।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। तंजिद हसन 3 रन बनाकर मार्को यानसन की गेंद पर आउट हुए। महफिजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। एनरिक नॉर्त्या ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर नॉर्त्या ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को भी बोल्ड कर दिया।

मोमिनुल हक ने 18 रन बनाए, लेकिन वियान मुल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। लिटन दास 8 रन बनाकर यानसन का शिकार बने। तोहिद हृदोय ने 19 रन की पारी खेली। उन्हें साइमन हार्मर ने आउट किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *