सियोल में जारी शीतलहर और ठंड ने 67 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

सरकारी मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी है कि सियोल में तापमान तेजी से गिरकर लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 67 वर्षों में अक्टूबर की सबसे ठंडी सुबह थी।

कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन (केएमए) के हवाले से बताया कि सियोल में सुबह का न्यूनतम तापमान दिन में 1.3 डिग्री सेल्सियस था, जो 13 अक्टूबर, 1954 के बाद सबसे कम था, यह आंकड़ा 1.2 डिग्री सेल्सियस था।

राजधानी के कुछ इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया।

ठंड के मौसम ने देश के अन्य हिस्सों में भी दस्तक दी, देश भर में औसत तापमान एक दिन पहले से 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया।

कहा कि गंगवोन प्रांत के माउंट सेराक पर तापमान सुबह शून्य से 9.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा और सीमावर्ती काउंटी योनचेओन में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। एजेंसी ने कहा कि देश भर में पहली बार बर्फ और ठंढ देखी गई है।

देश के अधिकांश हिस्सों के लिए पिछले दिन जारी शीत लहर अलर्ट को हटा लिया गया है।

अनुसार, अगले सप्ताह तक ठंड का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *