पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मालदीव में चल रहे कोविड -19 के बीच इस साल अब तक 905,000 से अधिक पर्यटक आए हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पर्यटकों का आगमन पिछले साल की तुलना में 122.5 प्रतिशत अधिक है, क्योंकि कोविड -19 महामारी के कारण लंबे समय तक सीमा बंद रही थी और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध लगा था।
हालांकि, 2021 की आवक 2019 की समान अवधि की तुलना में 29.9 प्रतिशत कम है।
आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल एशियाई देश के लिए पर्यटकों के आगमन के शीर्ष स्रोत भारत, रूस और जर्मनी थे, जो क्रमश: 23 प्रतिशत, 19.4 प्रतिशत और 6.3 प्रतिशत थे।
उनके बाद फ्रांस, कजाकिस्तान, स्पेन, यूक्रेन, यूके और यूएस का स्थान है।
जुलाई 2020 में फिर से खोले जाने से पहले कोविड -19 महामारी के कारण देश की सीमाओं को पिछले साल तीन महीने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
मई 2021 में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण दक्षिण एशियाई पर्यटकों के लिए सीमाओं को बंद कर दिया गया था, लेकिन 15 जुलाई को फिर से खोल दिया गया।
मालदीव में पर्यटन सबसे बड़ा आर्थिक उद्योग है, क्योंकि यह विदेशी मुद्रा राजस्व अर्जित करने और हजारों नागरिकों को रोजगार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।