सलमान ने माइनस 7 डिग्री और बारिश में शूटिंग की:14 हजार फीट ऊंचाई पर शूट हुई ‘मातृभूमि’; डायरेक्टर बोले- बिना एक्स्ट्रा ऑक्सीजन के की शूटिंग

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में उन्होंने माइनस 7 डिग्री तापमान और बारिश में शूटिंग की थी। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने इसकी कठिन शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा किए हैं।

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन पर तैनात सैनिकों के असली संघर्ष को दिखाने के लिए स्टूडियो सेट के बजाय 14 हजार फीट की ऊंचाई पर रियल लोकेशन में शूटिंग की गई। इन दुर्गम पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

माइनस 7 डिग्री तापमान और बारिश के बीच हुई शूटिंग

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने शूटिंग के सबसे कठिन दिन को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की सबसे मुश्किल लोकेशन नदी के ठीक बगल में स्थित थी।

जिस दिन सलमान खान सेट पर पहुंचे, उसी पहले दिन वहां पूरी टीम के साथ शूटिंग की गई। उस वक्त वहां तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस था और बारिश भी हो रही थी। इस मौसम में सैनिकों को एक ऊंची ढलान पर दौड़ते हुए सीन शूट करना था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *