शंघाई में कोविड प्रतिबंधों में 2 महीने के बाद दी गई ढील

चीन के आर्थिक केंद्र और वैश्विक व्यापार केंद्र शंघाई ने बुधवार को दो महीने के लॉकडाउन के बाद कोविड-19 के प्रतिबंधों में ढील दी है। पूरे शहर में उत्पादन और रहन-सहन के सामान्य प्रक्रिया को पूरी तरह से बहाल कर दिया है।

बसों, रेल और फेरी सेवाओं का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। निजी कारों और कॉर्पोरेट वाहनों को भी सामान्य रूप से चलने की अनुमति दे दी गई है।

शॉपिंग मॉल, सुपरमार्केट, फार्मेसी और अन्य वाणिज्यिक आउटलेट्स ने भी बुधवार से अपना ऑफलाइन कारोबार फिर से शुरू कर दिया।
शंघाई सरकार की प्रवक्ता यिन शिन ने संवाददाताओं से कहा, यह एक ऐसा दिन है जिसका हम लंबे समय से सपना देखते आए हैं।

शिन ने कहा कि यह दिन मुश्किल से आया है और हमें इसे संजोने और संरक्षित करने की जरूरत है। हम सब मिलकर उस शंघाई का स्वागत करें, जिससे हम परिचित हैं और चूक गए थे।

इससे पहले प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा करते हुए, शंघाई के उप महापौर जोंग मिंग ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि शहर अभी भी कोविड की रोकथाम और नियंत्रण के महत्वपूर्ण चरण में है, इसलिए सभी के समर्थन और सहयोग की जरूरत है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *