विधानसभा चुनाव का जनादेश भाजपा के खिलाफ : कांग्रेस


महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामो के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हम लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक और सम्मानपूर्वक स्वीकार करते हैं। हम यह भी कहना चाहते हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक नैतिक हार है। चुनाव परिणामों को देखते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनका पूरा नेतृत्व महाराष्ट्र और हरियाणा में जमीनी हकीकत से कटा हुआ था।

भाजपा ने 240 सीटों के साथ सत्ता में आने का किया था दावा

कांग्रेस नेता शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 52 फीसद वोट मिला था, जबकि कांग्रेस को 32 फीसद वोट मिला था। आम चुनाव में भाजपा को 203 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 240 सीटों के साथ सत्ता में आने का दावा किया था, लेकिन अब भाजपा और शिवसेना का गठबंधन सिर्फ 159 सीटें ही जीत पाया है।

चार महीने पहले भाजपा ने 79 सीटों पर बनाई थी बढ़त

हरियाणा आम चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के पास 58 फीसद वोट शेयर था। चार महीने पहले भाजपा ने 79 सीटों पर बढ़त बनाई थी। हालिया चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा बहुमत खो चुकी है।

दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर आनंद शर्मा ने कहा कि यह किसी भी तौर पर भाजपा की बड़ी हार है। हम अमित शाह के इस की बात से सहमत नहीं है कि भाजपा की चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत हुई है। हरियाणा में मनोहल लाल खट्टर को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसके साथ ही शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से सीएम का चेहरा रहे भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की विचारधारा के खिलाफ दलों को एक मंच पर आने का आह्वान किया है। हरियाणा में एक नई सरकार की जरूरत है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *