विदेशी निवेशकों ने 9-दिन में ₹84,290 करोड़ के शेयर खरीदे:बैंकिंग-ऑटो समेत 6 सेक्टर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी; जानें- FII के निवेश की वजह

लगातार दो महीने की बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs) फिर से भारतीय शेयर बाजार में खरीदार बन गए हैं। विदेशी निवेशकों ने नवंबर के शुरुआती 13 दिनों के 9 कारोबारी सेशन में भारतीय बाजार में 84,290 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

इस खरीदारी से बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25,000 के स्तर के ऊपर निकल गया है। ग्लोबल स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में बिकवाली और कच्चे तेल के दाम घटने से विदेशी निवेशकों का रुख बदला है।

1. FII ने दो महीने में ₹70,704 करोड़ निकाले थे

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 2 नवंबर से 13 नवंबर के बीच 9 ट्रेडिंग सेशंस में 84,290 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इससे पहले लगातार दो महीनों तक उन्होंने बाजार से पैसा निकाला था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *