राहुल गांधी दिल्ली में 4, 5 फरवरी को प्रचार करेंगे


दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब कांग्रेस पार्टी ने कुछ ताकत दिखाने का फैसला किया है। पार्टी की योजना के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 4 और 5 फरवरी को दो रैलियां कर चुनाव अभियान को धार देने का काम करेंगे। हालांकि, मतदान के मद्देनजर उनकी बहन व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार नहीं हो पाई है। चुनाव में पूरा जोर लगा चुकीं आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इतर कांग्रेस पार्टी का अभियान अभी तक इतना प्रभावशाली नहीं रहा है।

अब कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को और धार सोमवार से मिल सकती है। इसके लिए पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री यहां प्रचार करेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भी चार रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के साथ मिलकर राजद चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

दिवंगत मुख्यमंत्री व पार्टी नेता शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो को लेकर पार्टी यहां की 70 विधानसभा सीटों में से 66 पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव से ठीक छह दिन पहले पार्टी रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *