यूरोपीय संसद ने 3.7 अरब डॉलर का कोविड-19 फंड जुटाया

 

ब्रसेल्स। यूरोपीय संसद ने कोरोनो वायरस महामारी का सामना करने वाली राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली में मदद करने के लिए 3.08 अरब यूरो (3.7 अरब डॉलर) का बजट जुटाने के पक्ष में मतदान किया है।

एफे समाचार ने रिपोर्ट किया , 691 एमईपी ने पक्ष में मतदान किया, वहीं चार ने इसके खिलाफ मतदान किया। एक ने मतदान नहीं किया।

यूरोप भर में सामग्री के वितरण, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के अधिग्रहण और परीक्षणों के उत्पादन में मदद करने के लिए यूरोपीय संघ के आपातकालीन सहायता उपकरण के माध्यम से लगभग 2.7 अरब यूरो का प्रसारण किया जाएगा।

सदस्य राज्यों को आपात स्थितियों से निपटने में मदद करने के लिए एक कोष बनाया गया है, उसमें 380 मिलियन यूरो दिए जाएंगे।
वित्तीय पैकेज का एक हिस्सा कोरोनो वायरस संकट से अलग मुद्दों के लिए दिया जाएगा।

जिसमें प्रवासी संकट से निपटने के लिए ग्रीस को 56.7 करोड़ यूरो और अल्बानिया को 2019 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के प्रयासों में मदद देने के लिए 10.0 करोड़ यूरो देना शामिल है।

लगभग सभी यूरोपीय संघ के सदस्य राज्यों में प्रतिबंधात्मक उपाय चल रहे हैं वहीं स्पेन और इटली जैसे राष्ट्रों ने देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *