मोदी व अन्य नेताओं ने विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी विज्ञान प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

इस दिन सर सी.वी. रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 का विषय वूमन इन साइंस है, जिसका उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाना है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स सहित वरिष्ठ नेताओं ने ट्वीट किए।

अपने ट्विटर हैंडल पर लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और तप को सलाम करने का एक अवसर है। कुछ नया करने के उनके उत्साह और नए किस्म के अनुसंधानों ने भारत और दुनिया की मदद की है। कामना है कि भारत में विज्ञान उन्नति करता रहे और हमारे नौजवानों में विज्ञान के प्रति और अधिक उत्सुकता विकसित हो।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नोबेल विजेता डॉ. सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि और उन सभी महान भारतीय वैज्ञानिकों को सलाम, जो हमारे देश के लिए पुरस्कृत हुए और हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम किया।

इसके साथ ही कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लिखा, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नोबेल पुरस्कार विजेता सर सी.वी. रमन को मेरी श्रद्धांजलि, जो हमेशा विज्ञान और रमन इफेक्ट की खोज के योगदान के लिए याद किए जाएंगे। मैं सभी भारतीय वैज्ञानिकों को भी शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने अपने नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने ट्वीट किया, हमारा राष्ट्र प्राचीन काल से ही ज्ञान में समृद्ध रहा है। अब हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं!

देश के बड़े राजनीतिक नेताओं के साथ ही आम नागरिकों ने भी रमन के योगदान पर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने ट्विटर के माध्यम से महान भारतीय वैज्ञानिक रमन की प्रशंसा में खूब कसीदे गढ़े।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *