महेश बाबू इन दिनों अपनी फिल्म ‘गंतूर कारम’ को लेकर चर्चा में हैं. दूसरी तरफ उनकी 10 साल की बेटी सितारा (Sitara) भी चर्चा में बनी हुई हैं. बीते दिनों एक बर्थडे पार्टी में व्हाइट ड्रेस में उन्होंने ध्यान खींचा था, इसके बाद टाइम स्क्वायर पर उनकी फोटोज नजर आई थीं, जो एक ब्रैंड का एड थीं. लेकिन अब ये फोटोज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. दरअसल, सितारा अब अपनी सैलेरी के लिए टॉकिंग पॉइंट बनी हुई हैं. बताया जा रहा है कि ब्रैंड प्रमोशन के लिए सितारा को 1 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए गए हैं. इसे लेकर महेश और नम्रता शिरोडकर नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं.
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा का जन्म 20 जुलाई 2012 को हुआ था. आगामी 20 तारीख को वे अपना 11वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी. दूसरे सेलेब्रिटी किड्स की तरह सितारा भी हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं. उनके फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर उनके कुछ फोटोज चर्चा में हैं, जिनमें वे हैवी ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं. यह फोटोज ज्वैलरी ब्रैंड के लिए किए गए फोटोशूट के हैं. खबरों की मानें तो सितारा को इस एड के लिए 1 करोड़ रुपये मिले हैं.
उम्र से बड़ा क्यों बना रहे…
सितारा का जो फोटोशूट सामने आया है, उसमें वे दुल्हन की तरह तैयार नजर आ रही हैं और उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है. साड़ी और लहंगे में उनकी फोटोज काफी खूबसूरत लग रही हैं. लेकिन अधिकांश लोगों को सितारा के यह अवतार अच्छा नहीं लग रहा है. दरअसल, यूजर्स का कहना है कि उन्हें अपनी एज से ज्यादा बड़ा बनाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘नेपोटिज्म प्रो मैक्स…वह अभी सिर्फ 11 साल की है और अभी से उसे ब्रैंड प्रमोशंस का हिस्सा बनाया जा रहा है. एक ने लिखा, ’11 साल की बच्ची को ज्वैलरी के बारे में क्या पता होगा?’, वहीं, एक का कहना था, ‘छोटी सी बच्ची को दुल्हन की तरह सजाकर उम्र से बड़ा बना रहे हैं.’