महिला फुटबाल : 2020 में अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत

भारत पहली बार 2020 में अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप टीम की मेजबानी करने वाला है। फुटबॉल टीम की सर्वोच्च संस्था फीफा ने 15 मार्च की देर रात इस बात की पुष्टि कर दी है। फीफा वुमन्स वर्ल्ड कप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कन्फर्म्ड- भारतीय फुटबॉल 2020 अंडर-17 वुमन्स फुटबॉल वर्ल्ड कप की भारत में मेजबानी करेगा।

यह भारत में फीफा का दूसरा आयोजन होगा। इससे पहले 2017 में भारत ने पहली बार अंडर-17 पुरुष विश्व कप की मेजबानी की थी। उसमें इंग्लैंड ने स्पेन को फाइनल में 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के कारण ही भारत को अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है।

फीफा की सीनियर महिला टीम रैंकिंग में भारत 62वें स्थान पर है। थाइलैंड, वियतनाम, म्यांमार, जॉर्डन और ईरान के अलावा एशिया में भारत का स्थान 11वां है। पुरुषों के विश्व कप में यूरोपीय देशों का दबदबा रहता है, लेकिन महिला अंडर-17 विश्व कप में एशियाई देशों का दबदबा रहा है।

अब तक यह विश्व कप छह बार हो चुका है जिसमें उत्तर कोरिया ने 2008, 2016, दक्षिण कोरिया ने 2010 और जापान ने 2014 में जीत हासिल की है। भारत अभी तक इसमें शिरकत नहीं की है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *