मस्क के ग्रोक ने बनाई 7-मिनट की AI फिल्म:ग्रीक की प्राचीन कहानी होमर्स ओडिसी पर बेस्ड है मूवी; यूजर्स बोले- विजुअल्स अच्छे, लेकिन डायलॉग बेजान

इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म ‘ग्रोक’ ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ AI फिल्म बनाएंगे। उस वादे के तीन महीने बाद ‘ग्रोक इमेजिन’ के X हैंडल से 7 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है।

कंपनी इसे अपनी ‘ओडिसी’ सीरीज का पहला एपिसोड बता रही है, जो मशहूर प्राचीन ग्रीक महाकाव्य होमर्स ओडिसी पर आधारित है। वीडियो के विजुअल्स तो शानदार हैं, लेकिन दर्शकों को यह खास पसंद नहीं आ रहा है। लोग इसे बेजान, उबाऊ और इंसानी अहसासों से एकदम दूर बता रहे हैं।

फिल्म बनाने का तरीका

7 मिनट की यह शॉर्ट फिल्म ‘वंडर स्टूडियोज’ और डायरेक्टर देव वॉकर के साथ मिलकर बनाई गई है। इसे xAI के टूल ‘ग्रोक इमेजिन’ से जनरेट किया गया है। हालांकि, xAI ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि फिल्म की कहानी, विजुअल्स, आवाज और कैमरा वर्क असल में कैसे तैयार किए गए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *