आज सोने की कीमत में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सोना ₹340 गिरकर ₹1.41 लाख का हुआ, चांदी का दाम ₹635 बढ़ा

सोने के दाम में आज यानी 26 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 340 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है।

वहीं चांदी की कीमत आज बढ़ी है। एक किलो चांदी की कीमत 635 रुपए बढ़कर 1.94 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *