भारत में कोरोना के 3.33 लाख नए मामले, 525 मरीजों की मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,33,533 नए मामले सामने आए और 525 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने  दी।

बीते 24 घंटे में 525 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,89,409 हो गई है।

भारत में कोरोना के 21,87,205 सक्रिय मामले हैं। देश की पॉजिटिविटी रेट 5.57 प्रतिशत है।

बीते 24 घंटे में 2,59,168 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,65,60,650 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 93.18 प्रतिशत है।
देशभर में कुल 18,75,533 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 71.55 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए हैं।

बीते 24 घंटे में लोगों को 71 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक दी गई है, जिससे भारत में कोरोना टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 161.92 करोड़ तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार सुबह तक 13.32 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *