भारत ने शनिवार को एशियन गेम्स में कबड्डी के दोनों गोल्ड जीत लिए। महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने 40-34 से हराया। पुरुष टीम ने लगातार 10वीं और महिला टीम ने लगातार 5वीं बार मेडल जीता।
एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और सावन बरवाल ने सिल्वर, जबकि प्राची चौधरी ने 400 मीटर में ब्रॉन्ज जीता। शूटिंग में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम ने सिल्वर हासिल किया। स्क्वॉश में अनाहत सिंह और अभय सिंह फाइनल में पहुंचे, जबकि पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची।
7वें दिन भारत ने 7 मेडल जीते। अब भारत के खाते में 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज समेत 30 मेडल हैं। टीम मेडल टैली में 10वें स्थान पर है।