अमेरिका ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला कर सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।
अमेरिका में हर दो साल में अमरिकी संसद में मिडटर्म चुनाव होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प चुनाव के नतीजों का इंतजार इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनकी रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान होने की आशंका है।
रॉयटर्स के मुताबिक ईरान के साथ जंग के चलते ट्रम्प की लोकप्रियता में गिरावट आई है। रॉयटर्स-ईप्सोस सर्वे में के मुताबिक सिर्फ 32% लोग ईरान पर अमेरिकी हमले से सहमत हैं।