भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाकी मुकाबलों से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर हो गए हैं।
वहीं, मैट हेनरी मंगलवार को हैमिल्टन में होने वाला तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे। चोट से उबर रहे हेनरी चौथे वनडे से वापसी कर सकते हैं।
टिकनर के कवर के तौर पर नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है। भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है।