शेख हसीना ने बांग्लादेश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा:बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी; 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश लौटने के लिए नया पासपोर्ट मांगा है। वे दिसम्बर में बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। आवेदन नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश दूतावास से किया गया है।

उनके वकील ने सोमवार को लंदन में बांग्लादेश के शीर्ष राजनयिक को भी ईमेल के जरिए चिट्ठी भेजी। इसमें हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है।

शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में हैं। छात्र आंदोलन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। तब से वे भारत में ही रह रहीं हैं। तारिक रहमान की सरकार कई बार हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर चुकी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *