एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को सिल्वर मेडल दिलाने वाले साहिबजादा फरहान को टी20 टीम का परमानेंट कप्तान बनाया गया है। फरहान ने एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ छक्के लगाने के बाद एक वीडियो बनाया था, जिसमें वे अपनी तारीफ कर रहे थे, जिसको लेकर उनकी खूब आलोचना हुई। इसके अलावा उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाकर गन सेलिब्रेशन किया था, जिसकी वजह से फरहान की बहुत चर्चा हुई।
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने युवा टीम भेजी थी, जिन्हें फाइनल में भारत के हाथों हार का सामना कर सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। हालांकि, पाक टीम ने फाइनल में अच्छा खेल दिखाया और अब सलमान अली आगा की जगह पीसीबी ने फरहान को ही कप्तान बनाने का फैसला किया है।