भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुरादाबाद और नगीना में पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा और मनोज कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है। इन्होंने भ्रष्टाचारियों को अपनाने के साथ-साथ भ्रष्ट तरीके से कमाए गए उनके धन को भी अपना बना लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा झूठी पार्टी है। इसने किसानों, नौजवानों, गरीबों, सभी से झूठे वादे करके बरगलाया है। 10 साल की सरकार में भाजपा का झूठ और लूट जनता के सामने आ गया है। इनकी वसूली से देश में महंगाई बढ़ी है। इन्होंने अपना खजाना भरा, लेकिन, देश की जनता, नौजवानों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने चंदे की वसूली में ही नहीं तहसील, थाने और आम आदमी के जीवन में भी भ्रष्टाचार बढ़ा दिया। इंडिया गठबंधन इस देश की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी से लोकसभा चुनाव के लिए जो हवा दिखाई दे रही है, वह पूरे राज्य और देश में बदलाव लाएगी। यूपी में गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *