लखनऊ, – समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के मुकाबले सपा के ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते थे, लेकिन भाजपा ने धन-बल, छल-बल, जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनवा लिए। अब भाजपा ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी यही कहानी दोहराना चाहती है।