भाजपा ने यस बैंक के बहाने प्रियंका गांधी पर उठाए सवाल


भाजपा ने यस बैंक के डायरेक्टर राणा कपूर की पेंटिंग को लेकर एक बार फिर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर राजीव गांधी की पेंटिग बेचने के मामले में भष्ट्राचार का आरोप लगाया है।

पात्रा के मुताबिक, राणा कपूर को एम.एफ. हुसैन की पेंटिंग जबरन बेची गई। पात्रा ने कहा कि अगर करप्शन एक कला है तो कलाकार कांग्रेस है।

भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सबोधित करते हुए संबित ने कहा, राजीव गांधी की पेंटिग 1985 में एम.एफ. हुसैन ने तत्कालीन पीएम राजीव गांधी को बतौर गिफ्ट दी थी। उस समय राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। ऐसे में यह निजी प्रॉपर्टी कैसे हो गई। पीएम को दिया गया तोहफा कोषागार में क्यों नहीं जमा किया गया? अगर यह गिफ्ट कांग्रेस को दिया गया तो फिर प्रिंयका गांधी ने इसे ऐसे कैसी बेचा?

पात्रा के मुताबिक, जो पैसा राणा कपूर के खाते से प्रियंका गांधी के खाते में गया, वह भष्ट्राचार का पैसा था।

भाजपा ने प्रियंका गांधी से यह भी पूछा है कि क्या वह घोटाले का पैसा नहीं है? इस पैसे से शिमला में आलीशान बंगला नहीं बनाया गया? शिमला वाले घर पर कितना खर्च किया गया? क्या पेंटिंग पर आयकर दिया गया?

संबित पात्रा ने कहा कि मिलिद देवड़ा ने एक चिट्ठी और कई मैसेज लिखे थे राणा कपूर को। मैसेज में कहा गया था कि कोशिश चल रही है कि आपकी मीटिंग प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से कराई जा सके।

इस पर पात्रा ने पूछा है कि क्या कारण था कि यस बैंक का डायरेक्टर राणा कपूर मां और बेटी से मिलने के लिए परेशान था? इसमें क्या डील हुई थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *