बेंगलुरु में गो-अराउंड के दौरान इंडिगो A321 के टेल में हुई टक्कर, दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग

इंडिगो के एयरबस A321 के पिछले हिस्से में टक्कर की एक और घटना सामने आई है। रविवार को गुवाहाटी-बेंगलुरु उड़ान भरने वाले एक विमान के साथ अपनी मंजिल पर ‘गो-अराउंड’ के दौरान ऐसी ही घटना हुई।

उड़ान (6E 6542) ने मंजिल पर पहली बार लैंडिंग की कोशिश को बीच में ही रोक दिया। ऊपर उठते समय विमान के पिछले हिस्से में टक्कर हुई। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतर गया। DGCA इस ताजा टेल स्ट्राइक की जांच कर रहा है।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि 6E 6542 को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज हवाओं के बीच लैंडिंग करते समय ‘रनवे से असामान्य संपर्क’ का सामना करना पड़ा।

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित- इंडिगो

सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं और सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए हैं। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और विमान की मेंटेनेंस जांच की जा रही है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद यह फिर से उड़ान भरेगा। हमेशा की तरह, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *