बिहार चुनाव : भाजपा की 5 सीटों पर जीत, 68 पर बढ़त

पटना – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनावों में मंगलवार को पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली है और वह 68 सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव परिणाम के रुझानों में भाजपा राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

चुनाव आयोग की ओर से मिली हालिया जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 4.10 करोड़ मतपत्रों में से 2.30 करोड़ से अधिक मतों की गिनती हो चुकी है और बाकी मतमत्रों की गिनती जारी है।

भाजपा की ओर से जीती गई पांच और अन्य 12 सीटों पर चुनाव आयोग ने शाम 5.54 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए हैं।

12 घोषित सीटों में से सात पर तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जीत हासिल की है। इसके अलावा वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल-युनाइटेड(जदयू) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने दो-दो सीटें हासिल की हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में एक जीत आई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *