प्रियंका गांधी 22 जनवरी को उप्र के दौरे पर


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन करेंगी। इसमें राज्य के जिला व शहर के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रियांका के दौरे के दौरान पार्टी के राजनीतिक माहौल पर और साल के अंत में होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारी पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

आईएएनएस के साथ बातचीत में पार्टी सूत्र ने कहा कि मुख्य चर्चा विचारधारा और कांग्रेस पार्टी के बारे में भाजपा के झूठे प्रचार से निपटने को लेकर होगी। कांग्रेस के लंबे समय बाद सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ने की उम्मीद है, जो राज्य में स्थानीय निकाय हैं।

कांग्रेस 2019 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश में एक लोकसभा सीट पर सिमट गई। सिर्फ रायबरेली सीट जीत सकी, जहां से सोनिया गांधी सांसद हैं, जबकि दूसरे पारिवारिक गढ़ अमेठी से राहुल गांधी भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए। यह कार्यशाला पहले 16 जनवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन टाल दी गई।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *