जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले टेस्ट के आखिरी दिन नाबाद 206 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है।
शारजाह में वेस्ली मदहेवरे ने भी नाबाद 100 रन बनाए। वेस्ली और इर्विन ने 208 रन की साझेदारी की।जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी 523/5 रन पर घोषित की। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच ड्रॉ करने पर सहमति जताई।
पहली बार किसी टेस्ट मैच में तीन अलग-अलग पारियों में 500 से ज्यादा रन बने। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504, अफगानिस्तान ने 514 और मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 523/5 रन बनाए। पूरे मैच में 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाए।