नीतीश ने ‘खादी मॉल’ का उद्घाटन किया


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को देश के पहले और सबसे बड़े खादी मॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मॉल के माध्यम से खादी वस्त्रों को प्रोमोट किया जाएगा। सभी उम्र के लोगों के लिए यहां खादी वस्त्र उपलब्ध हैं। लोग यहां के सामानों को पसंद करेंगे और इसकी खरीदारी करेंगे। मुझे पूरी उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने टच स्क्रीन के माध्यम से गांधी मैदान के पूर्वी छोर पर नवनिर्मित मॉल के विभिन्न तलों पर स्थित सामानों की विवरणी को भी लोकार्पित किया।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मॉल काफी उपयोगी है, जो बहुत ही लोकप्रिय होगा। हमने यहां के सामानों को देखा और कुछ सुझाव भी दिए हैं। खादी वस्त्र के अलावा प्रतिदिन के उपयोगी सामान भी यहां उपलब्ध हैं। मशीनों द्वारा निर्मित वस्त्र के साथ-साथ हाथ से बने सामान भी उपलब्ध हैं। यहां उपलब्ध सामानों की क्वालिटी भी अच्छी है। इसका नाम खादी मॉल है, लेकिन यह अपने आप में विशिष्ट है। यहां बाद में नए उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा। यहां हैंडलूम को भी प्रमोट किया जाएगा।

उन्होंने मॉल में स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्घा अर्पित की। मॉल के विभिन्न तलों पर खादी निर्मित वस्त्र, हैंडिक्राफ्ट और मधुबनी पेंटिंग्स को उन्होंने देखा। सौंदर्य प्रसाधनों, खाद्य उत्पाद, ग्रामोद्योग उत्पाद और अन्य उपयोगी सामग्रियों का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *