दिल्ली चुनाव एक अपवाद, यहां कोई विभाजनकारी राजनीति नहीं : केजरीवाल


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि देश में होने वाले चुनाव में अक्सर विभाजनकारी राजनीति देखने को मिलती है, लेकिन दिल्ली इस मामले में अपवाद है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 8 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में होने जा रहा चुनाव लोगों को करीब लाने का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा कि लोग इस बार दिल्ली के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक पसंद से ऊपर उठ रहे हैं।

एक ट्वीट में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली में कुछ अद्भुत हो रहा है। इस चुनाव में लोग अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक पसंद से ऊपर उठ कर दिल्ली के और अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। चुनावों में आम तौर पर समाज को बांटने की राजनीति होती है। किसने सोचा था चुनाव लोगों को जोड़ भी सकते हैं?”

अगले महीने मुख्यमंत्री केजरीवाल का कार्यकाल खत्म हो रहा है और दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं। मतदान के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *