ताजमहल विवाद : क्या भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है ताजमहल?

संस्कृति हमारे जीवन का एक आकर्षक पहलू है। इस संस्कृति को समझने के लिए सामाजिक जीवन की छानबीन करनी चाहिए और जीवन के कई पहलुओं के बीच खाने की आदतों, कपड़े, संगीत, भाषा, साहित्य, वास्तुकला और धर्म जैसे पहलुओं पर ग़ौर करना चाहिए।

हमारे जैसी मिली-जुली विविधता वाले देश का यह एक ऐसी बनावट है, जो हमें हमारी संस्कृति की जटिलता की समझ देती है।
भारत के अलग-अलग धर्मों के लोगों के योगदान वाली संस्कृतियों के पहलुओं के बीच ज़बरदस्त आपसी रिश्ता है। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि भारतीय संस्कृति है क्या ? कहा जा सकता है कि लोगों की मिली-जुली अभिव्यक्तियों की समग्रता ही भारतीय संस्कृति है। यह समावेशी है और इसमें सामाजिक जीवन के सभी पहलुओं का संयोजन है।

भारतीय संस्कृति को लेकर यह नज़रिया भारतीय राष्ट्रवादियों से बना है। और अब तक ज़्यादतर समय मिश्रित संस्कृति में इसी भरोसे ने सत्ता में बैठे लोगों के कार्यों का मार्गदर्शन किया है।

पिछले कुछ दशकों से हिंदू राष्ट्रवादियों के उदय के साथ, ख़ासकर पिछले तीन सालों से कहीं ज़्यादा हमारी संस्कृति की इस समझ को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। ऐसी तमाम चीज़ें, जो ग़ैर-ब्राह्मणवादी हैं, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है और कमज़ोर किया जा रहा है। इसकी एक मिसाल उस समय सामने आयी, जब उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को ताजमहल की प्रतिकृति भेंट करने के चलन की आलोचना की थी (16 जून, 2017)। उनके हिसाब से ताजमहल भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है, योगी ने नरेंद्र मोदी के शुरू किये गये पवित्र ग्रंथ गीता को उपहार में देने के इस चलन को बरक़रार रखा।

ताजमहल यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है, जिसे संरक्षण दिया जाना है। इसे दुनिया के सात अजूबों में से भी एक माना जाता है। दुनिया भर के सैलानियों का आकर्षण होने के अलावा, यह भारत की महान स्थापत्य उपलब्धियों का भी प्रतीक है। इसे बादशाह शाहजहां ने अपनी प्रियतम पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। इस महान स्मारक को लेकर एक और प्रचलित विवाद रहा है। इस लेकर यह दुष्प्रचार किया जाता रहा है कि यह एक शिव मंदिर है, जिसे मक़बरे में बदल दिया गया है। यह पूरी तरह ग़लत है।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड और दस्तावेज़ कुछ और ही कहानी बयां करते हैं।
शाहजहां की बादशाहनामा पूरी तरह स्पष्ट कर देती है कि इस इमारत को शाहजहां ने बनायी थी। एक यूरोपीय यात्री पीटर मुंडी लिखते हैं कि बादशाह शाहजहां अपनी प्रिय पत्नी की मौत के चलते गहरे शोक में हैं और उनकी याद में एक भव्य मक़बरे का निर्माण करा रहे हैं। उसी समय भारत आने वाले एक फ़्रांसीसी जौहरी टैवर्नियर इस बात की पुष्टि करते हैं। शाहजहां की दैनिक बही-खाते में संगमरमर पर ख़र्च हुए पैसे और श्रमिकों को दी गयी मज़दूरी आदि जैसे ख़र्चों का विस्तृत ब्योरा दिया गया है।

शिव मंदिर (तेजो महालय) होने की इस भ्रांति का एकलौता आधार वह उल्लेख है कि इस ज़मीन को राजा जयसिंह से उन्हें मुआवज़ा चुकाकर ख़रीदा गया था। इस पर भी ग़ौर किया जाना चाहिए कि जयसिंह, जिनका ख़्याल रखते हुए इसे शैव मंदिर होने की बात की जाती है, , दरअस्ल एक वैष्णव व्यक्ति थे, और यह संभव नहीं है कि कोई वैष्णव राजा किसी शैव मंदिर का निर्माण करे।

मज़े की बात तो यह है कि पहले तो इसे शिव मंदिर माना जाता है और अब यह दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा ही नहीं है ? इस सवाल के साथ एक सवाल यह भी उठता है कि गीता को इतनी प्रधानता क्यों दी जा रही है ? याद आता है कि पहले कई बार हमारे नेता आने वाले मेहमानों को गांधी की आत्मकथा- ‘एक्सपेरिएंस विद ट्रूथ’ उपहार में देते थे।

गीता को गुरु ग्रंथ साहिब, कबीर वाणी, और बसवन्ना, नारायण गुरु आदि की लिखी पुस्तक आदि जैसे हमारे कई पवित्र ग्रंथों ग्रंथों के बीच प्रतिनिधि ग्रंथ के रूप में पेश किया जा रहा है। इसका जवाब हमें बाबासाहेब अम्बेडकर के अलावा और किसी से नहीं मिल सकता।

अम्बेडकर बताते हैं कि गीता संक्षेप में वह मनुस्मृति ही है, जिसके मूल में ब्राह्मणवाद है। अम्बेडकर का केंद्रीय मिशन मनुस्मृति के मूल्यों के ख़िलाफ़ लड़ना था। दूसरा प्रतीक, जिसका हाल ही में प्रचार किया जा रहा है, वह है- पवित्र गाय। ये दोनों ब्राह्मणवाद के प्रतीक हैं, क्योंकि मौजूदा सत्तारूढ़ व्यवस्था हिंदुत्व और हिंदू धर्म की आड़ में ब्राह्मणवाद को बढ़ावा दे रही है।

जहां तक भारतीय संस्कृति को लेकर उस भारतीय राष्ट्रवादी विचारधारा का सवाल है,जिसे स्वतंत्रता आंदोलन से समझा जा सकता है,वह सभी धर्मों, क्षेत्रों और भाषाओं के प्रतीकों को भारतीय मानती है। भारतीय राष्ट्रवादी विचारधारा के मुताबिक़ बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम और सिख जैसे तमाम लोगों का योगदान इस भारतीय विरासत का हिस्सा है।

यह हमारे रोज़-रोज़ के जीवन में परिलक्षित होता है। इस तरह, भारत उन जगहों में से एक है, जहां तमाम धर्म बिना किसी भेदभाव के फले-फूले हैं। लोग सदियों से इन धर्मों का पालन करते आ रहे हैं। इनमें से कुछ यहीं पैदा हुए थे और इनमें से कुछ बाहर से आये और संतों, सूफ़ियों, मिशनरियों आदि की शिक्षाओं जैसी विभिन्न विभिन्न क्रियाविधियों से फैलते गये। इस्लाम ख़ास तौर पर सूफ़ी संतों के ज़रिये फैला,वहीं ईसाई धर्म शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुदान के लिए काम करने वाले मिशनरियों के माध्यम से फैल गया। भारतीय संस्कृति के तमाम पहलुओं में विभिन्न धर्मों के लोगों का भरपूर योगदान है।

हमारे भोजन की आदतों में पश्चिम एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों से आने वाले कई चलनों का योगदान है, हमारे कपड़े और हमारी वास्तुकला में विभिन्न धर्मों और दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लोगों के आने और इस संस्कृति के विकसित कररने में योगदान की ज़बरदस्त छाप है। जहां भक्ति और सूफ़ी आंदोलन इस अंत:क्रिया का उच्चतम बिंदु हैं, वहीं आज कोई भी लोगों

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *