झारखंड : कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी, रेलवे स्टेशन पर जांच में 55 यात्री कोरोना पॉजिटिव

रांची – झारखंड में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। राज्य की राजधानी रांची में पिछले दो दिनों में कोविड संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है।

आज रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में एक साथ 55 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

ये सभी यात्री पुरी से रांची के बीच चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस और राउरकेला से रांची के बीच चलने वाली राउरकेला एक्सप्रेस से यहां पहुंचे थे।

इसके पहले 22 अक्टूबर को रांची में कोरोना के 36 मामले सामने आये थे। पूरे झारखंड में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 280 हो गयी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *