जिम्बाब्वे पहुंची चीनी वैक्सीन

बीजिंग| – स्थानीय समयानुसार 15 फरवरी की सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर चीन द्वारा दान के रूप में जिम्बाब्वे को दी गयी कोविड-19 की वैक्सीन राजधानी हरारे के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच गई।

जिम्बाब्वे के उप राष्ट्रपति और स्वास्थ्य मंत्री, जिम्बाब्वे के अंतरिम विदेश मंत्री आदि पदाधिकारियों ने हवाई अड्डा पर वैक्सीन सौंपने की रस्म में हिस्सा लिया।

मौके पर जिम्बाब्वे के उप राष्ट्रपति जि़वेंगा ने संबोधन करते हुए कहा कि चीन ने हमेशा से जिम्बाब्वे के महामारी रोकथाम कार्य में मदद देता रहा है। ये वैक्सीन जिम्बाब्वे द्वारा महामारी को पराजित करने और सामान्य उत्पादन और जीवन बहाली करने में योगदान देगी।

जिम्बाब्वे स्थित चीनी राजदूत क्वो श्याओछ्वन ने कहा कि चीन विश्व में पहला ऐसा देश है जिसने कोविड-19 की वैक्सीन को वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद के रूप में बनाने का वचन दिया।

जिम्बाब्वे चीन द्वारा दान के रूप में वैक्सीन देने वाला प्रथम खेप के देशों में से एक है, जिससे दोनों देशों के बीच तमाम सामरिक साझेदारी संबंध और गहरी मैत्री प्रतिबिंबित है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *