जामिया के प्रो. इमरान रसायन विज्ञान के शीर्ष वैज्ञानिक घोषित

अमेरिका के मशहूर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के एक समूह ने जामिया के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर इमरान अली को विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नंबर एक वैज्ञानिक घोषित किया है।

दुनिया के श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की यह सूची विश्व की प्रसिद्ध पत्रिका पीएलओएस बायोलॉजी में प्रकाशित हुई है। इस सूची में प्रो. अली अपने क्षेत्र में दुनिया में 24वें स्थान पर और भारत में नंबर एक वैज्ञानिक घोषित किए गए हैं।

पीएलओएस बायोलॉजी ने विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में उन उत्कृष्ट 68,80,389 वैज्ञानिकों की सूची प्रकाशित की है, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण शोध कार्य किए हैं।

प्रो. अली के अलावा जामिया के कई शोधकर्ताओं ने दुनियाभर के उत्कृष्ट दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में अपनी जगह बनाई है। जामिया के सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन बेसिक साइंसेज में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो फैजान अहमद को बायोफिजिक्स के क्षेत्र में देश के चौथे शीर्ष वैज्ञानिक के रूप में चुना गया है।

 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *