श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.3 और गुलमर्ग में माइनस- 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आज विभिन्न जगहों पर रुक-रुक के बारिश के हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। कल से मौसम में सुधार शुरू हो जाएगा।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह शहर में माइनस 6.1 और कारगिल में माइनस 4.4 दिन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में 13.3, माता वैष्णो देवी के कटरा शहर में 11.7, बटोटे 3.7, बनिहाल में 3.8 और भद्रवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।