उप्र : महिलाएं बनेगी किसानों की मददगार

उत्तर प्रदेश की महिलाएं किसानों की मददगार बनने जा रही हैं। ये महिलाएं किसानों के उत्पादों को वाजिब दाम पर खरीदेगी। इनके प्रसंस्करण के लिए मशीनें लगाएंगी।

इनके इस काम में सरकार भी मदद करेगी, खासकर तिलहन और दलहन की खरीद में। बतौर मंडल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इस योजना को झांसी और महोबा के सात विकास खंडों से शुरू करेगा।

मिशन के निदेशक सुजीत कुमार ने बताया कि इसकी शुरूआत अभी बुंदेलखंड के झांसी और महोबा जिले से हो रही है। यह यहां बने क्रय केंद्रों से महिलाएं उत्पाद को खरीदेंगी। यहां पर 86 क्रय केंद्र बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस वैल्यू चेन डेवलपमेंट योजना में करीब 17 हजार महिला किसानों को उत्पादक के रूप में संगठित किया जाएगा।

परियोजना में करीब 18.36 करोड़ रूपये खर्च किये जाने हैं।

सुजीत कुमार ने बताया कि उत्पादों का मुख्यत: दाल मिलों, मंडी व्यापारियों, निजी क्षेत्र की कंपनियां सरकारी खरीद एवं ऑनलाइन बिक्री भी इसका माध्यम बनेगा। उत्पादक कंपनी के माध्यम से किसानों को चना, मटर, उड़द तथा मूंगफली जैसे कृषि उत्पादों को खरीदने और बेचने का रास्ता बनेगा।

इन कंपनियों द्वारा चना और अन्य दालों की प्रोसेसिंग के लिए मिल की स्थापना भी की जाएगी। मूंगफली के छिलके हटाने के लए मशीनें लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से ग्रामीण किसान महिलाओं को और ज्यादा सषक्त बनाने की तैयारी हो रही है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *