सोने के दाम में आज यानी 3 नवंबर को मामूली बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 52 रुपए बढ़कर 1.38 लाख रुपए पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमत आज कम हुई है। एक किलो चांदी 3,547 रुपए घटकर 1.76 लाख रुपए पर आ गई है।
अक्टूबर में सोना 8,084 रुपए और चांदी 39,485 रुपए सस्ती हुई है। एक अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे।