कन्नौज से डिंपल यादव 6 अप्रैल को करेंगी नामांकन

कन्नौज। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर इत्रनगरी का पारा भी बढ़ गया है। सांसद डिंपल गठबंधन प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनका नामांकन छह अप्रैल को होगा। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी डिंपल यादव के चुनाव को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार डिंपल यादव की जीत का अंतर काफी बढ़ेगा।

कन्नौज से उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव एक बार फिर प्रत्याशी हैं। डिंपल को सपा-बसपा-रालोद का प्रत्याशी बनाया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता सरकार से नाराज होती है। इस बार तो दो-दो सरकारें मिल गई हैं। केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार से जनता बेहद नाराज है। अब जनता दोनों से सवाल पूछेगी। आपने कौन सा विकास कार्य और कहां कराया। सरकार को हिसाब देना होगा। जनता को साजिश करने वालों से सावधान रहना होगा। इनकी सरकारी आई तो आगे और गरीबी आने वाली है।

कांग्रेस के किसानों को रुपये देने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों मदद कैसे होगी। इसी तरह से होगी। इसके लिए समाजवादी पार्टी सर्वे करा मंथन करेगी। जल्द ही वह जनता के सामने होगा। भाजपा के चौकीदार अभियान पर वो बोले, चायवाला और चौकीदार अभियान से कुछ नहीं होगा। देश के चौकीदार इंतजार कर रहे हैं कि उन्हें कब सरकरी नौकरी मिलेगी। उन्हें कोई लाभ नहीं मिला है। यह सब चौकीदार ही उनकी चौकी छीनेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशी डिंपल यादव छह अप्रैल को नामांकन करेंगी। उस दिन शनिवार है। हनुमान जी का जन्म दिन। सपा सरकार में कन्नौज में कई काम हुए हैं। विकास के मामले में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने यहां किया क्या है। सपा सरकार में सड़कें बनीं, अस्पताल बने, आलू मंडी, इत्र पार्क जैसे कई प्रोजेक्ट शुरू हुए। यहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं होगी।

सेना पर हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें सेना के बारे में कम बात करनी चाहिए। उन्होंने तो हनुमान जी की जाति बता दी थी। हनुमान जी ही उनका हिसाब करेंगे। इसकी शुरूआत कन्नौज से होगी। चुनाव में भाजपा की सीट की संख्या पर उन्होंने कहा कि इस बार गठबंधन की इतनी सीटें होंगी कि घमंड चूर-चूर हो जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *