ओडिशा में 15 विधायक कोरोना पॉजिटिव

ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने के पहले डिप्टी स्पीकर रजनीकांत सिंह और तीन मंत्रियों सहित कम से कम 15 विधायक कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

ओडिशा में सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजेडी) के विधायक श्रीकांत साहू को शुक्रवार को कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। इसे मिलाकर वायरस से राज्य में चार विधायक संक्रमित हो चुके हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

पोलसरा निर्वाचन क्षेत्र के बीजेडी विधायक श्रीकांत साहू और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले, रेमुना के विधायक सुधांशु शेखर परीदा, नीलगिरि के विधायक सुकांता कुमार नायक और सालीपुर के विधायक प्रशांत बेहरा को पॉजिटिव पाया गया था।

इस बीच, ओडिशा विधानसभा के पांच कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद विधानसभा परिसर को 31 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *