एशियाई एथलेटिक्स : चित्रा को स्वर्ण, भारत ने जीते कुल 18 पदक

एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन करने वाली भारत की महिला धावक पीयू चित्रा ने दोहा में जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बुधवार को स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं पुरुषों के 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज को रजत पदक मिला।

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के बाद दूसरा स्वर्ण

23 वर्षीय चित्रा ने दोहा के खलीफा स्टेडियम में महिलाओं की 1500 मीटर रेस में 4:14.56 सेकेंड समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। चित्रा ने 2017 में भुवनेश्व में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। आपको बता दें 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है।

चित्रा ने इस जीत के बाद कहा, “बहरीन की धावक (गैसहॉव टिगेस्ट) के बगल में होने से अंत में थोड़ा घबरा गई थी। उन्होंने एशियाई खेलों में मुझे तीसरे स्थान पर हराया था। मुझे वास्तव में अंत में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।”

उधर पुरुषों के 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज ने 3:43.18 की सीजन की अपनी बेस्ट टाइमिंग के साथ रजत पदक जीत लिया। वहीं, एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाले दुती चंद महिलाओं की 200 मीटर रेस में 23.24 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *