एफकॉन-2019 में द.अफ्रीका ने किया क्वालिफाई, घाना का फैसला आज

ट्यूनिशिया। लीबिया को 2-1 से हराकर द. अफ्रीका रविवार को “एफकॉन-2019” यानि “अफ्रीका कप ऑफ नेशंस” में क्वालिफाई करने वाला 24वां देश बन गया।

इससे पहले जिंबाब्वे ने कांगो को 2-0 से और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो ने लाइबेरिया को 1-0 से हराकर जगह बनाई थी।

तंजानिया ने डार एस सलाम में युगांडा को 3-0 से हराकर और ग्रुप एल उप विजेता के रूप में क्वालीफाई किया। बुरुंडी ने ग्रुप सी में दूसरा स्थान हासिल करने के लिए बुजंबुरा में गैबॉन के साथ 1-1 मैच ड्रॉ किया और अपने इतिहास में पहली बार नेशंस कप के फाइनल में जगह बनाई।

एफकॉन फाइनल में खेलने वाले 24 देश हैं: मिस्र (मेजबान), अल्जीरिया, अंगोला, बुरुंडी, कैमरून, घाना, गिनी, गिनी बिसाऊ, आइवरी कोस्ट, केन्या, मेडागास्कर, माली, मॉरिटानिया, मोरक्को, नामीबिया, नाइजीरिया, सेनेगल , ट्यूनीशिया, युगांडा, जिम्बाब्वे, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, तंजानिया, बेनिन और दक्षिण अफ्रीका।

हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से घाना की टीम समय पर पहुंचने में नाकाम रही, जिसकी वजह से एक मैच नहीं खेल सकी। लेकिन, घाना और गैबॉन के बीच 26 मार्च, 2019 को होने वाला मुकाबला घाना की किस्मत का फैसला करेगा।

मालूम हो कि मिस्र में होने वाले एफकॉन 2019 मुकाबले में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मैच मिस्र के 5 शहरों में 8 मैदानों में 21 जून से 19 जुलाई 2019 के बीच खेला जाएगा।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *