लखनऊ – उत्तर प्रदेश में करीब 26 दिन बाद एक बार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रदेश में कुल 7735 नए मरीज मिले हैं। जबकि 24 घंटे पहले यह संख्या 6725 थी। 24 अप्रैल के बाद से प्रदेश में संक्रमण घट रहा था। प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17,668 है जबकि पिछले 24 घंटे में 172 लोगों की मौत हुई है।