इथोपियन एयरलाइंस विमान हादसे में 157 की मौत

अदीस अबाबा, 10 मार्च| नैरोबी जा रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 यात्री विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ समय बाद केन्या के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई। एयरलाइंस ने यह जानकारी दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन के अनुसार, अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान ईटी302 में 149 यात्री व 8 क्रू मेंबर सवार थे। विमान उड़ान भरने के छह मिनट बाद सुबह 8.44 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

कहा जा रहा है कि इस विमान में 33 देशों के यात्री सवार थे। मारे जाने वाले लोगों की पहली पुष्टि इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद द्वारा ट्विटर पर मृतकों के प्रति ‘गहरी संवेदना’ जताने पर हुई।

इससे पहले एक बयान में एयरलाइन ने कहा कि बिशोफतु शहर के करीब दुर्घटना स्थल के निकट तलाश व बचाव अभियान चल रहा है।

 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *