इंडिगो टिकट कल से महंगी, फ्यूल चार्ज बढ़ाया:घरेलू उड़ानों में ₹1300, इंटरनेशनल में ₹10,000 तक ज्यादा देने होंगे; 6 महीने में तीसरी बढ़ोतरी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स मंगलवार से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नई कीमतें 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी।

इंडिगो ने छह महीने में तीसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। इससे पहले एयरलाइन ने इस साल 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। एयरलाइन के मुताबिक, यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा होने से लिया गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *