मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता मानक अग्रवाल ने हनीट्रैप केस को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग शादी नहीं करते यह हनीट्रैप का प्रमुख कारण है। उनको शादी करनी चाहिए। मोहन भागवत को भी शादी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अपना काम कर रही है। यह शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में शुरू हुआ था। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता इसमें शामिल हैं। यह पांच से छह राज्यों में फैला हुआ है।