अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस से हटाए बी-1 बमवर्षक विमान, आतंकी साजिश के खुलासे के बाद बड़ा फैसला

अमेरिका ने ब्रिटेन के फेयरफोर्ड वायुसेना अड्डे से अपने बी वन बमवर्षक विमानों को हटा लिया है और अब उन्हें वापस अमेरिका ले जाया गया है। अमेरिकी वायुसेना इन बड़े लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए कर रही थी। जरूरत पड़ने पर इन विमानों से परमाणु हमला भी किया जा सकता है।

अमेरिकी वायुसेना ने यह कदम ब्रिटिश एयरबेस पर आतंकी हमले की साजिश से पर्दा हटने के एक सप्ताह बाद उठाया है।

बताते हैं कि साजिश का पता लगने और विस्फोटक के साथ पकड़े गए लोगों को महज एक दिन की पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा करने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप नाखुश हैं। अमेरिकी अधिकारी इसे जल्दबाजी में लिया निर्णय मान रहे हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *