अब मिस्र को भी गेहूं का निर्यात करेगा भारत

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मिस्र ने भारत को गेंहू के आपूर्तिकर्ता के रूप में मंजूरी दी है।

उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय किसान दुनिया को अन्न खिला रहे हैं। मिस्र ने गेहूं आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत का अनुमोदन किया है।

दुनिया जब खाद्य आपूर्ति के भरोसेमंद वैकल्पिक स्रोत की तलाश कर रही है, तो मोदी सरकार अपना कदम बढ़ाती है।

उन्होंने कहा कि किसानों की बदौलत देश के अन्न भंडार भरे हुये हैं और इसी कारण देश पूरी दुनिया को अन्न की आपूर्ति करने के लिये तैयार है।

गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन दोनों गेहूं के बहुत बड़े निर्यातक हैं लेकिन उनके युद्धरत रहने से पूरी दुनिया आपूर्ति संकट से जूझ रही है। मिस्र गेहूं का बहुत बड़ा आयातक है और ऐसी हालत में उसे वैकल्पिक स्रोत तलाश करने की सख्त जरूरत थी।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *